धर्म-आध्यात्म

कांवड़ यात्रा की तैयारी जोरों पर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की न हो परेशानी

छत्तीसगढ़/कबीरधाम: प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय में “बोल बम (कांवड़ यात्रा)” की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आगामी सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा के सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश दिए। गृहमंत्री ने बैठक में उपस्थित जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, राजस्व, पेयजल और अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने मार्ग की सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, ट्रैफिक कंट्रोल, अस्थायी चिकित्सा सहायता केंद्र और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। गृहमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे ग्राउंड स्तर पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और समय रहते आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button