छत्तीसगढ़

Raipur में दिखा धुआँधार वॉटरफॉल सा नजारा, सड़क पर वाहनों की लगी लाइन… फोटो खींचने उमड़ पड़े युवा, देखिए वीडियो…

छत्तीसगढ़/रायपुर : प्रदेश में बारिश का मौसम है और चारों तरफ कही ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो रही है रायपुर रिंग रोड नंबर 1 पर जबलपुर के धुआँधार वॉटरफॉल सा नजरा देखने को मिला, जहां पानी की बौछार के साथ युवा फोटो खींचने के लिए उमड़ पड़े।

दरअसल, रायपुर रिंग रोड नंबर 1 पर शहर में पानी सप्लाई के लिए लगा मेन पाइप लाइन फट गया, जिसकी वजह से पाइप से पानी किसी झरने की तरह पानी बह रहा था. एक ओर पाइप लाइन फटने से जहां लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ, वहीं दूसरी ओर पानी के तेज बहाव के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम सी गई थी। करीबन घंटे भर पानी बहने के बाद निगम की नींद खुली और पानी सप्लाई को बंद किया गया. इस संबंध में निगम आयुक्त ने बताया कि मेन माइन की मरम्मत के काम में तीन से चार घंटे लग जाएंगे. इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button