खेल

महेन्द्र धुर्वे ने Uzbekistan में आयोजित अंडर-19 सीएवीए Volleyball Championship में भारत का नेतृत्व कर दिलाया ब्रॉन्ज मेडल।

छत्तीसगढ़/राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी महेन्द्र धुर्वे ने 10 से 16 जून 2025 तक उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) के ताशकंद में आयोजित अंडर-19 सीएवीए वॉलीबॉल चैंपियनशिप (Volleyball Championship) में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। महेन्द्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “बेस्ट अटेकर“ के पुरस्कार से भी नवाज़ा गया।

महेन्द्र ने अपने खेल करियर की शुरुआत राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान परिसर से की थी। बचपन से ही वॉलीबॉल के प्रति रुचि रखने वाले महेन्द्र ने कठिन परिश्रम और समर्पण से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

पूर्व में वे ईरान के बैरीन शहर में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

वर्तमान में वे नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (छब्व्म्), त्रिवेंद्रम (केरल) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और निरंतर अपने खेल कौशल को निखारने में जुटे हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने महेन्द्र से भेंट कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी गई।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि महेन्द्र जैसे होनहार खिलाड़ी प्रदेश की खेल प्रतिभा के प्रतीक हैं, जो आने वाले समय में भारत का गौरव और बढ़ाएंगे। उन्होंने महेन्द्र को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button