मध्यप्रदेश

नीमच : महिला की बिस्तर पर पड़ी मिली लाश…पुलिस जांच में जुटी…

मध्यप्रदेश/नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र में बंसल चौराहे के पास आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में 55 वर्षीय महिला लीला देवी पति गिरधारी लाल गोयल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत पूरे घर की गहन जांच-पड़ताल शुरू की, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे घटना से जुड़े कोई सुराग मिल सकें। घटना के बाद बंसल चौराहे पर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। महिला ने आत्महत्या की या किसी ने हत्या कर दी होगी, पुलिस जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस घर के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button