छत्तीसगढ़

चैतन्य बघेल को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा…लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू के बयान पर…

छत्तीसगढ़/रायपुर :पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को अब अपना बर्थडे ईडी की कस्टडी में मनाएंगे। दरअसल चैतन्य बघेल को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड की मांग की थी, जिस पर दोनों पक्षो के वकील की बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाला के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल द्वारा दिए गए बयान पर चैतन्य को गिरफ्तार किया गया है। पप्पू बंसल ने आबकारी घोटाले में 100 करोड़ का लेन देन किए जाने का बयान दिया था। सहेली ज्वेलस से सहेली ज्वेलर्स से चैतन्य द्वारा करोड़ों रुपये लेने का पप्पू बंसल ने दिया था बयान। बता दें कि आज सुबह ही ईडी की टीम ने पूरे दल-बल के साथ भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास पर दबिश दी थी। यहां छान​बीन के बाद ईडी के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब देखने वाली बात होगी कि कथित आबकारी घोटाला मामले में क्या सामने आता है।

बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व आबाकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी हो चुकी है और वो फिलहाल जेल में हैं। लखमा के खिलाफ एक्शन को लेकर निदेशालय की ओर से कहा गया था कि जांच में पहले पता चला कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button