छत्तीसगढ़

“प्रकृति के संग हरित छत्तीसगढ़ – नीति, प्रकृति और परिवर्तन” विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन, देखिए वीडियो

छत्तीसगढ़/रायपुर : वृंदावन हॉल, रायपुर में ‘प्रकृति की ओर’ सोसाइटी द्वारा “प्रकृति के संग हरित छत्तीसगढ़ : नीति, प्रकृति और परिवर्तन” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर शहर व छत्तीसगढ़ को हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने को लेकर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

मुख्य वक्ताओं में डॉ. जितेन्द्र सिंह (महात्मा गांधी उद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय), श्री विवेकानंद झा (वन संरक्षक ), श्री अमर सावंत (प्रदूषण नियंत्रण मंडल), श्री संतोष जैन (चेंबर ऑफ कॉमर्स), श्री शंकर बजाज (भनपुरी-सिलतारा उद्योग महासंघ), डॉ. देवाशीष सान्याल (एनआईटी रायपुर), और श्री आनंद सिंघानिया ( उपाध्यक्ष, नेशनल केड्राई )शामिल रहे।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में हर महिला को वृक्षारोपण व संरक्षण का संकल्प दिलाया और रायपुर को हरित दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई।

इस संगोष्ठी में रायपुर में अधिक ऑक्सीज़ोन विकसित करने, हरित भविष्य के लिए विशेषज्ञों की राय लेने और सतत विकास के लिए ठोस योजनाएँ बनाने पर सहमति बनी।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्यान विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल सिंह चौहान ने किया। स्वागत भाषण श्री मोहन वर्ल्यानी (अध्यक्ष, प्रकृति की ओर) ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्री निर्भय धाडीवाल (सचिव) द्वारा किया गया।

स्टेज गतिविधि मैं शाइनिंग श्वेता, हरदीप कौर, सर्वत्र सेटी,शिल्पी नागपुरे, विशेष रूप से दलजीत बग्गा, डी के तिवारी, आर के जैन , सुरेश बानी, लक्ष्मी यादव, रेशमी परमार,राम खटवानी, सी एल महावर, लक्ष्य टारगेट, मनीष त्रिवेदी, उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button