छत्तीसगढ़

भिलाई में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक पुरूष और महिला की दर्दनाक मौत…

छत्तीसगढ़/ भिलाई में एक ट्रक की चपेट में आने से दो दोपहिया सवारों की मौत हो गई. नेहरू नगर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन होते ही महाराष्ट्र पासिंग ट्रक रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था उसी दौरान ओवर टेक करते समय ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आने से यह बड़ा हादसा हो गया. वही एक मृतक का नाम हीरालाल वर्मा और पिछली सीट पर सवार महिला का नाम निखत परवीन निवासी सेक्टर 6 स्ट्रीट 57 टॉउनशिप भिलाई बताया जा रहा है दोनों एक दुसरे के पड़ोस में ही रहते थे. घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है. मृतकों के शव को जैसे ही लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया वहा बड़ी संख्या में लोग भी पहुँच गए. फिलहाल शवों को मरचूरी में रखा गया है और सुबह पोस्ट मार्टम किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button