छत्तीसगढ़

Raipur के VIP रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई Thar, हादसे में 5 युवक घायल, 2 की हालत गंभीर…

छत्तीसगढ़/ राजधानी रायपुर में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड में मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, साथ ही कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात वीआईपी रोड में काले रंग की महिंद्रा थार (CG 04 PR 1539) तेज रफ्तार में दौड़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रिण खो दिया. कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकराई गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के दौरान कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर चोटें आई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button