देश-विदेश

23 अगस्त को आबूरोड में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

23 अगस्त को आबूरोड में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

– दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌ढा करेंगे ने किया रक्तदान महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ

– ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से देशभर में चलाया जा रहा है रक्तदान महाअभियान

– पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में आयोजन

आबूरोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 23 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 600 यूनिट रक्तदान करने का संकल्प लिया है। वहीं माउंट आबू में 22 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि (25 अगस्त 2025) विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा भारत सहित नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की भी तैयारी है। इस महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को गुरुग्राम के ओआरसी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌ढा द्वारा किया गया। इसके बाद संस्थान के देशभर में स्थित छह हजार से अधिक सेवाकेंद्रों पर एकसाथ 22,23, 24 और 25 अगस्त के बीच विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत एक लाख यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया गया है।

समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ के समाजसेवा प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे इस महाअभियान में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जिला ब्लड बैंक, जिला सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रोटरी इंटरनेशनल क्लब, लायंस क्लब, आईएसबीटीआई के सहयोग से स्थानीय स्तर पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

एक लाख यूनिट से वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी-

समाजसेवा प्रभाग के प्रो. ईवी गिरीश भाई ने बताया कि शांतिवन में 23 अगस्त को ट्रामा हॉस्पिटल आबूरोड, रोटरी क्लब के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें 600 यूनिट से अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 22 अगस्त को ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस महाअभियान के तहत भारत सहित नेपाल में एक लाख यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। यह पहला मौका है जबकि कि आध्यात्मिक संगठन द्वारा इतने बड़े स्तर पर रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

गूगल मैप से कर रहे शिविरों की मॉनिटरिंग-

प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई ने बताया कि जिन सेवाकेंद्र पर आयोजित रक्तदान शिविरों की मॉनिटरिंग गूगल मैप के जरिए की जा रही है। जिसमें रक्तदान का स्थान, समय, दिनांक, गूगल मैप, रक्तदाताओं की संख्या, सेवाकेंद्र प्रभारी का नाम, सहयोगी संस्थाओं के नाम आदि की संपूर्ण जानकारी भरवाई जा रही है, ताकि रक्तदान महाभियान के संपन्न होने पर डाटा कलेक्शन में सुविधा हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button