छत्तीसगढ़

खैरागढ़ के अतरिया गांव में दंपति की घर में बेरहमी से हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़: खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया यहां एक दंपति की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है वही घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि संदेही मृतक दंपति के घर के ठीक सामने रहता था. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है. थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि संदेही से पूछताछ जारी है. वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात…
इस बीच गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने. दंपति की निर्मम हत्या के बाद अतरिया गांव में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है. ग्रामीणों ने इस जघन्य वारदात पर गहरा दुख जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button