मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस : 1 नवंबर को पूरे प्रदेश में होगें विभिन्न कार्यक्रम, डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में…

मध्यप्रदेश/भोपाल : 1 नवंबर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं सभी जिलों में मुख्या अतिथियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसी तरह ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, बैतूल में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा और विधायक हेमंत खण्डेलवाल, इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नरसिंहपुर में प्रहलाद सिंह पटेल शामिल होंगे।



