छत्तीसगढ़

रायपुर में चौपाटी हटाने दल बल के साथ पहुंचा निगम का अलमा, कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा…पूर्व MLA विकास समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/ रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यवसायियों और कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया. आज सुबह 5 बजे तक अल्टीमेटम मिलने के बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया था. बीती रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी व्यवसायियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए. इसके बाद आज सुबह पुलिस बल जेसीबी क्रेन के साथ चौपाटी पहुंची।

निगम की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला मौके पर सभी जोन के अधिकारी भी पहुंचे. वहीं कार्रवाई किए जाने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता जेसीबी के नीचे लेट गए. इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में झूमाझटकी भी हुई. पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. फिलाहाल निगम की टीम चौपाटी को हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है. निगम की दर्जनभर से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

रेलवे द्वारा ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग की योजना…

चौपाटी के लिए व्यापारियों के लिए ओवरब्रिज के नीचे जिस जमीन का चयन किया गया था, वह रेलवे की है. रेलवे द्वारा उस जमीन पर पार्किंग बनाने की योजना बना रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा वहां काम करने वाले मोटर मैकेनिकों को जगह खाली करने का नोटिस दिया गया है. रेलवे द्वारा मालिकाना हक जताने के बाद चौपाटी शिफ्टिंग का मामला ठंडा पड़ गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button