छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा…बस और कार की टक्कर…30 लोग घायल…पामगढ़ अस्पताल में घायलों का ईलाज जारी

छत्तीसगढ़ /जांजगीर चांपा: बिलासपुर संभाग के जांजगीर चांपा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बस और कार की टक्कर में कुल 30 लोग घायल हो गए हैं. शुक्रवार शाम की यह घटना है. जब मुलमुला थाना क्षेत्र में हुई जब एक यात्री बस और कार के बीच टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई है.

बाइक को बचाने के चक्कर में बस कार से जा टकराई…

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. बाइक को बचाने के चक्कर में बस कार से जा टकराई. टक्कर के बाद बस पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 27 यात्री घायल हुए हैं जबकि कार में सवार तीन लोगों को चोटें आई है. यात्री बस शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही. बाइक को बचाने के चक्कर में बस ने कार को साइड से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का तुरंत रेस्क्यू किया गया. सभी घायलों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 30 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 1 यात्री की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

एक निजी ट्रैवल की बस तेज रफ्तार में मुलमुला थाना इलाके से गुजर रही थी. उसी दौरान एक बाइक को बचाने के चक्कर में बस कार से जा टकराई. उसके बाद बस पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 27 लोग घायल हो गए. जबकि कार का बैलून खुलने की वजह से कार सवार तीन लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई. एक बड़ा हादसा टल गया- विजय कुमार पाण्डेय, एसपी, जांजगीर चांपा

इस दुर्घटना के बाद मुलमुला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है. जांजगीर पुलिस का कहना है कि जो भी इस घटना में दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button