खेल

राज्यपाल रमेन डेका ने श्रीलंका में विश्वस्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण रहा जब श्रीलंका में आयोजित विश्वस्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतकर लौटे राज्य के खिलाड़ियों ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करते हुए पदक एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए।

राज्यपाल रमेन डेका ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी ये खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल और अनुशासन के प्रति समर्पित रहने तथा आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने की सलाह दी। सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने राज्यपाल को चैंपियनशिप से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button