मध्यप्रदेश

बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत 3 लोगों की भीषण सड़क हादसें में मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

मध्यप्रदेश : इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर शुक्रवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है. इस दुखद दुर्घटना में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

इंदौर के रालामंडल बायपास पर शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार नेक्सॉन कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में मध्य प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर और एक अन्य युवक मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार अनुष्का नाम की युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर प्रेरण समेत चारों दोस्त् घूमने निकले थे. शुक्रवार तड़के करीब 4-5 बजे के बीच रालामंडल बायपास पर उनकी कार बेकाबू होकर एक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कार में सवार चौथी सदस्य अनुष्का गंभीर रूप से घायल है, जिसे इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ या कार की तेज रफ्तार के कारण?

इस हादसे की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि बाला बच्चन कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button