देश-विदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में दिखाई छग के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली बीजेपी दफ्तर में सहभागिता।

दिल्ली : भाजपा के दिल्ली दफ्तर में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में सहभागिता दिखाई। वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह तैयार है। यह सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं। उनकी नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे थे। इस मौके को संगठनात्मक एकता और पार्टी के पुरजोर समर्थन के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर पहले ही तय कर दिया गया था कि बीजेपी की कमान उनको ही मिलने वाली है। 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनके निर्विरोध चुनाव की पूरी भूमिका बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद और गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button