चित्रोत्पला फिल्म सिटी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन…

छत्तीसगढ़/रायपुर : नवा रायपुर के माना तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन में शामिल सांसद बृजमोहन ने कहा, यह विशेष संतोष का विषय है कि राजधानी में फिल्म सिटी निर्माण का विषय मैंने पूर्व में संसद में भी प्रभावी रूप से उठाया था, जो आज साकार होता दिख रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा SASCI योजना के अंतर्गत चित्रोत्पला फिल्म सिटी हेतु ₹95.79 करोड़, आदिवासी सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र हेतु ₹51.87 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति दी गई थी, जो छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति और फिल्म उद्योग को नई ऊँचाइयाँ देगी। यह परियोजना न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच देगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आदिवासी विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का भी कार्य करेगी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल तथा फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकार एवं फिल्म प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



