छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों को दी चेतावनी, कहा- 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ से खत्म होगा नक्सलवाद

छत्तीसगढ़/अंबिकापुर : 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को स्पष्ट और दो टूक संदेश देते हुए कहा कि, भारत का संविधान हथियार बनने के साथ विचारों की अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता देता है। उन्होंने कहा कि, आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, हथियार छोड़ कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता भारत के संविधान में निहित है।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट आह्वान किया है कि नक्सलवाद का पूरी तरह अंत होना चाहिए। इसी दिशा में देश के केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ से माओवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की समय-सीमा तय की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार इस लक्ष्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगेगी- गृहमंत्री शर्मा

गृहमंत्री शर्मा ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि, तय समय-सीमा के भीतर समूचे छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। जंगलों में हथियार लेकर घूमना, तालाबों और नदियों के किनारे आईईडी लगाकर निर्दोष लोगों की हत्या करना, स्कूलों को बम से उड़ाने जैसी सभी हिंसक और अमानवीय गतिविधियों समाप्त हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button