छत्तीसगढ़

CM साय ने फिल्म’गोदान’का किया ट्रेलर लॉन्च, कहा- गौ-संरक्षण और गौमाता का महत्व समझाएगी यह फिल्म।

छत्तीसगढ़/रायपुर : देश में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर आज रायपुर में भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस अवसर पर आरएसएस के केंद्रीय सदस्य अजीत महापात्र भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर घोषणा की कि फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, कि गाय हम सबके लिए पूजनीय है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गौ माता को 33 कोटि देवी-देवताओं का वास बताया गया है और आध्यात्मिक व वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से गाय का महत्व अत्यंत अधिक है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के समय गायों को प्रति दिन चारे के लिए 20 रुपये मिलते थे, जिसे उनकी सरकार ने बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया है। साथ ही गौधाम योजना की भी शुरुआत की गई है।

ऑर्गेनिक खेती और गौ पालन पर आधारित फिल्म…

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ पालन और गाय के गोबर से ऑर्गेनिक खेती संभव है, और फिल्म ‘गोदान’ में इन सभी पहलुओं को विस्तार से दर्शाया गया है। करीब 2 घंटे 9 मिनट की इस फिल्म में गौ माता से जुड़े सामाजिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने कहा कि जब यह फिल्म रिलीज होगी, तब इसे टैक्स फ्री किया जाएगा और सरकार की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें और गौ माता के महत्व को समझें।

फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button