छत्तीसगढ़

Iran-Israel War: रायपुर के भार्गव व्यास अबूधाबी में फंसे… बताई आप बीती…कहा- हर तरफ दहशत का माहौल

Iran-Israel War : अमरीका और ईरान संघर्ष के कारण खाड़ी देशों के अनेक एयरपोर्टों को बंद कर फ्लाइटों को कैंसिल करने से बड़ी संख्या में भारतीय फंस गए हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अबूधाबी गए भार्गव व्यास ने बताया कि पूरे अबूधाबी में दहशत का माहौल है। अमरीका और इजराइल के हमले को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को बंद करा दिया गया है। शटडॉउन की स्थिति के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। केवल फोर्स के जवान और एंबुलेंस ही सड़कों पर दिखाई दे रही हैं।

किसी को बाहर नहीं निकलने की अनुमति….
बाजार से लेकर मॉल और सभी कुछ बंद होने के कारण खाने-पीने के सामान की किल्लत है। वहीं, हमले की आशंका को देखते हुए किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि घरों के दरवाजों को बंद रखने कहा गया है। बमबारी के चलते अधिकांश स्थानों पर बिजली गुल हो गई। यहां केवल हवाई जहाज की तेज गर्जना, ड्रोन और बम के धमाके की आवाज ही सुनाई दे रही।

बमबारी से एयरपोर्ट के रनवे के खराब…
भार्गव का कहना है कि इस समय यह बता पाना मुश्किल है कि कब एयरपोर्ट खुलेगा और फ्लाइटें फिर से उड़ान भरेंगी। क्योंकि बमबारी से एयरपोर्ट के रनवे के खराब होने की जानकारी मिली है। भार्गव की दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान थी। लेकिन, हवाई हमले के बाद सारी फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया है। यहां एयर इंडिया, इंडिगो के साथ ही दुबई की ईमिरेट्स और अन्य देशों से सीधी उड़ान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित अन्य शहरों के लिए है। लेकिन, एयरपोर्ट के बंद होने से आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

नागरिकों के लिए इमरजेंसी एग्जिट एडवाइजरी जारी की…
हवाई हमले के बाद सुरक्षित वापसी के लिए वह लगातार दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में है। उसे कहा गया है कि स्थिति के कुछ सामान्य होने के बाद वापसी के लिए व्यवस्था की जाएगी। तब तक सार्वजनिक स्थल पर बाहर नहीं निकले और सुरक्षित स्थान पर रहें। बता दें कि ईरान और अमरीका के बीच युद्ध के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने तेहरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए इमरजेंसी एग्जिट एडवाइजरी जारी की है।

मोबाइल का नेटवर्क नहीं होने के कारण मैसेज…
अमरीका और इजराइल के हमले के बाद पूरे मीडिलइस्ट में तनाव का माहौल है। भार्गव व्यास ने बताया कि बमबारी के बाद से किसी भी भारतीय को बाहर नहीं निकलने कहा गया है। साथ ही एक दूसरे के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उनके साथ कुछ अन्य परिचित लोग भी अबूधाबी में फंसे हुए हैं। मोबाइल का नेटवर्क नहीं होने के कारण मैसेज के जरिए भी संपर्क किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button