छत्तीसगढ़

बगिया में रामनवमी महायज्ञ में सीएम साय सपरिवार सहित हुए शामिल, कन्याओं का पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया।

छत्तीसगढ़/जशपुर : रामनवमी महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कन्याओं का पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा, श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आज निज निवास, बगिया में आयोजित रामनवमी महायज्ञ में शामिल होकर सपरिवार जगज्जननी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महायज्ञ की यह परंपरा वर्ष 1993 से निरंतर जारी है। यह महायज्ञ क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। आदिशक्ति मां जगदम्बा समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं संपन्नता का संचार करें, यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button