छत्तीसगढ़

शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर मैरिज ब्यूरो चलाने वाले ठगों ने किया बड़ा कांड…पुलिस ने किया खुलासा…

छत्तीसगढ़/बिलासपुर : पुलिस ने शादी के नाम पर मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा किया है। यह गिरोह फर्जी बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबरों के जरिए ‘मैरिज ब्यूरो’ चलाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने म्यूल अकाउंट की जांच की, तब इस गैंग का पता चला। पुलिस ने मैरिज ब्यूरो ऑफिस के कॉल सेंटर में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस की टीम म्यूल अकाउंट की जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य लोग कर रहे हैं। जांच में यह भी पता चला कि अकाउंट में ’’मैरिज ब्यूरो’’ से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी।

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि ACCU की टीम पूर्व में म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि मैरिज ब्यूरो गैंग इस तरह की ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ऐसे गिरोह की जानकारी जुटाई, जिसमें सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटरों की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने मैरिज ब्यूरो के कॉल सेंटर में दबिश दी, जहां संचालक और सहयोगी सक्रिय मिले। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

सीएसपी ने बताया कि गिरोह के लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर उनसे राशि जमा कराई जाती थी। जिसके बाद ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत कराई जाती थी। ताकि सामने वाला भावनात्मक रूप से जुड़ जाए और उन्हें उनके ब्यूरो पर भरोसा हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button