मध्यप्रदेश

गेहूं के खेत में प्रेत की अफवाह से परेशान एक किसान पहुचा SDM के पास…लगाई न्याय की गुहार

मध्यप्रदेश/कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील से एक अजीबो गरीबमें मामला सामने आया. एक किसान खेत में भूत का साया होने की अफवाह से दहशत में आ गया। उस पर इसका ऐसा असर हुआ कि वह अपनी गेहूं की फसल ही नहीं काट पा रहा था। जिसके बाद उसने SDM के पास पहुंचकर इसकी शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, अंतर्वेद गनियारी निवासी पीड़ित किसान चक्रेश मिश्रा ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाते हुए लिखित आवेदन दिया। जिसमें उसने बताया कि हार्वेस्टर संचालक और एजेंट खेत में भूत-प्रेत के साए की भ्रामक खबर फैलाकर तीन एकड़ में लगी गेहूं की पकी फसल नहीं काटने दे रहे हैं।

हार्वेस्टर संचालक और एजेंट खुद तो काट नहीं रहे और दूसरे हार्वेस्टर संचालकों को भी गुमराह कर रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में भी उन्होंने भूत प्रेत की खबर का प्रचार प्रसार कर दिया है जिसके कारण कोई दूसरा फसल नहीं कट पा रहा।

नरवाई में आग लगाई जा रही है और गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना की बात को नकारा नहीं जा सकता। पीड़ित किसान ने आवेदन में मांग की है कि अगर किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति होती है तो उसके जवाबदारी भूत-प्रेत की अफवाह फैलाने वाले लोग ही होंगे।

मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम निधि गोहल ने फोन पर हार्वेस्टर संचालकों से बात करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को मामले में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए और किसान को जल्द समस्या का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button