छत्तीसगढ़

चेन स्नैचिंग महिला गैंग का रायपुर पुलिस ने किया भांडाफोड़…छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में की वारदात

छत्तीसगढ़/रायपुर :  शहर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गैंग छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वारदातों को अंजाम देते थे. सभी आरोपी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जा रही कार के ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है।

गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ और… 

गिरफ्तार आरोपी संध्या सकटे, सोनिया हातागले, साखरा बाई, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, सपना हातागले और अभय हतागले सभी निवासी राजेन्द्रनगर इंदौर शामिल हैं. एक आरोपी उज्वाला हातागले जलगांव महाराष्ट्र की है. यह गिरोह गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों के बाजारों, भीड़‌भाड़ वाली जगहों पर चेन स्नैचिंग करते आ रहे थे. इसके बाद वह सोने की चेनों को जलगांव सराफा में बेच देंती थीं. इनके कब्जे से एक चेन, साढ़े 10 हजार कैश, कटर, चार मोबाइल फोन और इनोवा एसयूवी एम पी/09/बी पी/1064 जब्त की गई है।

डीडी नगर थाने में तरूणेन्द्र वर्मा ने 8 अप्रैल की शाम अपनी मां निर्मला वर्मा के गले से चंगोराभाठा बाजार में चेन लूटने की रिपोर्ट लिखाई थी. 26 मार्च को रायपुरा बाजार में भी एक महिला के गले से चेन खींची गई थी. गैंग के पकड़े जाने के बाद शुभम विहार डीडी नगर निवासी कुमारी निषाद 60 वर्ष ने भी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं गोलबाजार में भी कुछ दिनों पहले चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी।

रायपुर डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला ने बताया कि चेन स्नैचिंग की शिकायतों के मद्देनजर बनाई गई 15 सदस्यीय ट्रैप पार्टी को सफलता मिली है. सभी आरोपी रिश्तेदार हैं. आरोपियों ने थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डीडी नगर क्षेत्र में एक दर्जन चेन स्नैचिंग की जानकारी दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button