मध्यप्रदेश

जबलपुर बरगी डैम हादसा : सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्यप्रदेश/जबलपुर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है वही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… 

जानकारी के अनुसार, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं. बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य कर रही हैं. स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद है. जबलपुर के कलेक्ट्रेट राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस क्रूज में 29 यात्री सवार थे. 15 लोग बाहर निकल आए हैं. वहीं कुछ लोग लापता हैं. अब तक 4 शव निकाले जा चुके हैं. यह हादसा बरगी डैम में खबरिया टापू के पास हादसा हुआ।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी कई लोग घायल हैं. हम लापता लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं. यह बाद में पता करेंगे कि हादसा किस वजह से हुआ. हमारा फोकस लोगों को बचाने पर है।

15 लोगों को बचाया गया…

बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक अंजुल मिश्रा ने बताया कि 15 लोगों को बचा लिया गया, जबकि करीब 10 लोग अभी भी लापता हैं. मिश्रा ने कहा कि नदी में क्रूज़ बोट पर 29 लोग सवार थे, जब यह अचानक आए तूफान के कारण पलट गई. चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता यात्रियों को ढूंढने और बचाने के लिए ऑपरेशन ज़ोरों पर है।

कैसे हुआ हादसा?

लोगों ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. आज सुबह से ही जबलपुर में तेज हवाएं चल रही हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button