मध्यप्रदेश

बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और प्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा

मध्यप्रदेश/उज्जैन : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के चांदी द्वारा से दर्शन के पश्चात अर्जुन रामपाल नंदी हॉल में काफी समय तक बैठे रहे। वे आंखें बंद कर शिव भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए।

मैं बाबा को धन्यवाद कहने आया

दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए अर्जुन रामपाल ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “बाबा का बुलावा था, इसलिए मैं यहां खिंचा चला आया। करीब डेढ़ साल पहले जब मेरी फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग शुरू हो रही थी, तब मैं बाबा का आशीर्वाद लेने आया था। आज जब फिल्म को अपार सफलता और आशीर्वाद मिला है, तो मैं बाबा को धन्यवाद कहने आया हूं।” अभिनेता ने उज्जैन की ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें हमेशा एक अलग ही मानसिक शांति और आनंद मिलता है। उन्होंने प्रशंसकों से भी अपील की कि जीवन में एक बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जरूर आएं।

इसके साथ ही प्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रातः कालीन भस्म आरती दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेता अर्जुन रामपाल एवं गायिका इशिता विश्वकर्मा का स्वागत किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button