मध्यप्रदेश

धमाके से दहल उठा देवास : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 3 की मौत, 1 दर्जन से ज्यादा घायल…

मध्यप्रदेश/देवास : टोंक कलां क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में करीब 11:30 बजे अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल धमाके के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

कलेक्टर ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि आरएमओ ने 3 मौतों की बात कही है। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

गंभीर घायलों को लाया गया इंदौर… 

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में गंभीर रूप से घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया है।  यहां बर्न यूनिट में घायलों का उपचार किया जाएगा। एमवाय अस्पताल के अलावा निजी चोइथराम अस्पताल भी घायलों के पहुंचने की है संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button