सड़क हादसे में रायपुर के दो युवकों की भिलाई में दर्दनाक मौत…तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे…

छत्तीसगढ़/दुर्ग : जिले के भिलाई इस्पात नगरी में हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ, कार चालक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान रायपुर निवासी के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी दोनों युवक बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक के पास तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, मोटरसाकिल सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। दोनों युवकों के सिर, हाथ पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों का पंचनाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही सड़क पर लगी जाम को क्लियर करवाया गया।



