केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक…पहुंचे 4 राज्यों के सीएम…

छत्तीसगढ़/ बस्तर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज बस्तर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हो रही है. जगदलपुर के होटल एंबिशन में सुबह साढ़े 10 बजे से ये महत्वपूर्ण बैठक होगी. बैठक में छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार इस बार परिषद की मेजबानी कर रही है. मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच आपसी मामलों पर विचार विमर्श कर सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है.
CZC मीटिंग के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे अमित शाह की जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक जगदलपुर के होटल ग्रैंड एंबिशन में सुबह 10: 30 बजे से होगी. मीटिंग के बाद दोपहर 03: 30 बजे अमित शाह प्रेस वार्ता करेंगे.
जगदलपुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मुलाकात…
जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दूसरे से मुलाकात की. इस मौके पर धामी ने एमसीएम को देवभूमि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में आमंत्रित किया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जगदलपुर पहुंचे…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।



