छत्तीसगढ़

खेत में बोर खनन को लेकर दो भाइयों के विवाद में गई बुजुर्ग की जान

छत्तीसगढ़/जगदलपुर : खेत में बोर खनन को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चले गई, यह घटना बड़ांजी थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला…

जानकारी के अनुसार, सिरीसगुड़ा गांव में रहने वाले मसु बघेल (60) और उनके भाई के परिवार के बीच खेत में बोर खनन कराने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में मसु बघेल को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जगदलपुर से विशेष फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम पहुचीं…

घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर बड़ांजी थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदलपुर से विशेष फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

पूछताछ में जुटी पुलिस…

बड़ांजी थाना पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवाद की मुख्य वजह और मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button