छत्तीसगढ़

रायपुर : मिवान स्टील लिमीटेड प्लांट में लगी भीषण आग…फायर ब्रिगेड, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद…

छत्तीसगढ़/रायपुर : रायपुर जिले के एक स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील लिमीटेड प्लांट में आग लगी है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. आग इतनी भयावह है कि काले धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल  मौके पर पहुंच गई है. अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी है. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. साथ ही अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर प्रशासन मौजूद…

इस मामले में तहसीलदार विनोद साहू ने बताया कि मिवान स्टील प्लांट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है. फायर ब्रिगेड, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच की जा रही है.

टर्बाइन लीकेज से लगी थी भीषण आग…

मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि प्लांट के भीतर टर्बाइन लीकेज होने से आग लगी थी. राहत की बात रही कि घटना में जनहानि नहीं हुई. फायर ब्रिगेड की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button