मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर लगी रायपुर के भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी…

छत्तीसगढ़/रायपुर : राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र निर्माण और जनसेवा को समर्पित 12 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और सेवा भाव को प्रदर्शित किया गया। साथ ही पिछले 12 वर्षों में देश और प्रदेश में हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। प्रदर्शनी में सरकार की नीतियों, योजनाओं और
विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़…
उपलब्धियों को अलग-अलग चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे आने वाले लोगों को विकास कार्यों की जानकारी मिल सके। पार्टी की ओर से बताया गया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत गरीब, युवा, महिला, किसान और जनजातीय समाज के सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सामने रखने के उद्देश्य से किया गया है। इसमें विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।



