छत्तीसगढ़

कवर्धा : सारंगपुर चौक में भीषण सड़क हादसा…कार और ट्रक के बीच टक्कर…6 माह के मासूम की मौत…

छत्तीसगढ़/कवर्धा :  जिले के पोंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर चौक में हुए भीषण सड़क हादसे में एक 6 माह के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, सारंगपुर चौक के पास एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 6 माह के मासूम ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस फरार ट्रक चालक और कंडक्टर की तलाश में जुटी हुई है। वहीं दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। पोंडी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button