छत्तीसगढ़
एक पेड़ पुरखों के नाम : वृक्षारोपण अभियान 5 जुलाई रविवार को रायपुर में…आईये मिलकर करें अपनों की स्मृति में पौधारोपण…

छत्तीसगढ़/रायपुर : कृष्ण मित्र फाउंडेशन की एक आवश्यक बैठक रविवार, दिनांक 5 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे सरजू बांधा मुक्ति धाम परिसर, टिकरापारा, रायपुर में आयोजित की गई है।
बैठक में ‘एक पेड़ पुरखों के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण को इच्छुक कोई भी व्यक्ति या संस्था मुक्ति धाम परिसर में पौधारोपण कर सकता है ,इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर 9575003333 पर संपर्क करना होगा।
इस अभियान के अंतर्गत फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं मित्र मंडली अपने स्वर्गीय दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता एवं प्रियजन आदि की स्मृति में पौधारोपण करेंगे।
माधव लाल यादव, अध्यक्ष, कृष्ण मित्र फाउंडेशन
मो.: 9575003333



