छत्तीसगढ़

अमित बघेल जेल से हुए रिहा…बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई थी गिरफ्तारी…

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा होकर बाहर आए। उनकी रिहाई से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जेल के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

अमित बघेल के जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी भी की।

बता दें कि बलौदाबाजा हिंसा मामले में अमित बघेल पिछले कई महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अदालत की शर्तों के तहत उन्हें करीब तीन महीने तक रायपुर जिले से बाहर रहना होगा।

जानिए पूरा मामला… 

बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में 10 जून 2024 को जैतखाम में तोड़फोड़ को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। आरोप है कि वहां छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मंच से भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उग्र कर दिया। इसके बाद हिंसक हुई भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सैकड़ों वाहनों में आग लगा दी गई और कलेक्टोरेट भवन को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों पर लाठियों, पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button