छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का युवक घर से बिना बताए बाइक से निकला दिल्ली के जंतर-मंतर…उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत… साथी घायल

छत्तीसगढ़/सीतापुर : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के एक युवक की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम आरा मिट्ठूपारा निवासी 26 वर्षीय दीपक सिंह कुसरो अपने मित्र सूरजभान कुसरो के साथ बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। दोनों जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उनकी बाइक को पीछे से एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम…
हादसे में बाइक के पीछे बैठे दीपक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बाइक चला रहे सूरजभान को मामूली चोटें आईं। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अलीगढ़ पुलिस ने युवकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की और सीतापुर पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए मृतक का शव उसके गृहग्राम पहुंचाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

घर से बिना बताए जा रहा था दिल्ली…

मृतक के पिता गुनिराम कुसरो ने बताया कि उनका बेटा बिना बताए अपने मित्र के साथ दिल्ली चला गया था। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इसकी जानकारी होती तो वे उसे बाइक से इतनी लंबी यात्रा पर कभी नहीं जाने देते। बेटे की असमय मौत से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button