छत्तीसगढ़
रायपुर : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में PCC चीफ दीपक बैज ने किया ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़/रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में तिरंगा फहराया गया. इस अवसर पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया. इस अवसर पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने देश की आजादी के लिए योगदान देने वाले सभी महापुरुषों को नमन किया. देश लगातार तरक्की करे और हर क्षेत्र में विकास हो, यही हमारी कामना है. पहली बार बस्तर के 90 से अधिक गांवों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया, जो बेहद गर्व और खुशी की बात है. इन सभी गांवों के ग्रामीणों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



