देश-विदेश

नेपाल-तिब्बत सीमा त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आऐ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद

नई दिल्ली। नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लापता बताए जा रहे हैं। भारतीय पर्यटक भी प्रभावित हुए हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित सभी मृतकों के परिजनों और पीड़ित व घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण रसुवा, धादिंग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी जिले प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में आई इस आपदा में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

संघ के सरकार्यवाह होसबाले ने कहा कि इस आपदा में पीड़ितों के सहयोग हेतु हम सभी तत्पर हैं तथा हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समस्त लोगों से अनुरोध करता है कि इस अप्रत्याशित स्थिति में हर संभव सहायता हेतु आगे आएं।

नेपाल त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आरएसएस और विहिप आए आगे…

तिब्बत-नेपाल सीमा पर आई भयंकर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद आगे आए हैं। नेपाल में रहने वाले संघ के स्वयंसेवक लोगों की मदद में जुट गए हैं। भारत से भी मदद भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मृतकों के स्वजन और घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों से हर संभव सहयोग के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

वहीं, विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने भीषण जल प्रवाह से हुई जन-धन की भारी हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि विहिप और संपूर्ण हिंदू समाज इस विपदा की घड़ी में नेपाली समाज, पीड़ित परिवारों और प्रभावित जन समुदाय के साथ खड़ा है। विहिप ने तय किया है कि भारतीय समाज की ओर से राहत सामग्री और सहायता राशि संग्रह कर प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को उपलब्ध कराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button