मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला…कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार…

मध्यप्रदेश/भोपाल। मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, चंचल शेखर (1995 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल से हटाकर संचालक, खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया। अंशुमान यादव (1998 बैच) को खेल विभाग से वापस पुलिस मुख्यालय भेजा गया। अंशुमान यादव अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आसूचना के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।



