देश-विदेश

ब्रह्माकुमारीज़ के शांतिवन में सजाई गई विशाल झाकी…देखने उमड़ी भारी भीड़

-श्रीकृष्ण का राज दरबार देखने उमड़ी भारी भीड़

– ब्रह्माकुमारीज़ के शांतिवन में सजाई गई विशाल झाकी

– 5 सितंबर को भी शाम 7 बजे से 11 बजे तक लोग झांकी का दर्शन लाभ ले सकेंगे

आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन के गेट नंबर एक पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशाल झांकी सजाई गईं। इसे देखने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस झांकी में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर, शेष नाग पर मर्दन, गीता ज्ञान देते हुए, कलियुग की वर्तमान स्थिति और स्वर्णिम युग की झलक को बखूबी दर्शाया गया।

झांकी की सबसे खास बात ये रही कि इसमें सभी पात्रों की भूमिका अदा करने वाले बालक बालिकाओं से लेकर अन्य भाई बहनों से महीनों तक राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से स्वयं को उस पात्र में ढालने की कोशिश की।

झांकी का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश चौधरी, जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक गर्ग महामंत्री मनीष जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button