Raipur : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार…

छत्तीसगढ़/ रायपुर। 28 सितंबर 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2021 बैच के आईएएस आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक अपाइंट किया है। आशीष टिकरिहा के पास एमडी वेयर हाउसिंग कारपोरेशन का दायित्व यथावत रहेगा। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल के वर्क लोड को देखते सरकार ने यह फैसला किया है।

दरअसल, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल के पास सीपीआर के साथ ही सीईओ संवाद तो है ही, इससे भी बड़ा मुख्यमंत्री सचिवालय में स्पेशल सिकेट्री की जिम्मेदारी है। फिर माईनिंग में डायरेक्टर और माईनिंग कारपोरेशन में एमडी भी। इसको देखते सरकार ने उनके सपोर्ट के लिए आशीष टिकरिहा को जनसपंर्क डायरेक्टर बनाया है। रजत बंसल जब नगर निगम आयुक्त थे, तब टिकरिहा वहां एडिशनल कमिश्नर रहे।
जनसंपर्क में यह चौथी बार सीपीआर के साथ संचालक की नियुक्ति हुई है। पहली बार बैजेंद्र कुमार सीपीआर थे तो उमेश द्विवेदी को संचालक बनाया गया था। उसके बादचंद्रकांत उईके, सौमिल चौबे और अजय अग्रवाल डीपीआर रहे। और अब आशीष टिकरिहा बने हैं।



