छत्तीसगढ़

18 अक्टूबर को फूलों एवं सब्जियों के नि:शुल्क पौधों का वितरण…‘सर्दियों की बगिया’—वैज्ञानिक बागवानी पर होगा विशेष सेमिनार

18 अक्टूबर को फूलों एवं सब्जियों के नि:शुल्क पौधों का वितरण

‘सर्दियों की बगिया’—वैज्ञानिक बागवानी पर होगा विशेष सेमिनार

रायपुर। बैक टू नेचर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी व सचिव निर्भय धाडीवाल ने प्रेस नोट भेजकर बताया कि बैंक टू नेचर सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े, मध्यम, छोटे, टेरेस एवं किचन गार्डन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को अपने गार्डन के चार फोटो और 1 मिनट का वीडियो मो. नंबर 6265783779 पर व्हाट्सएप करना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ अन्य आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

गार्डन प्रेमियों को सर्दियों की बगिया तैयार करने की सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देने के लिए 18 अक्टूबर को “सर्दियों की बगिया – फूलों और सब्जियों की वैज्ञानिक बागवानी” विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष, सब्जी विज्ञान विभाग, आएजीकेवी तथा शशांक दीक्षित, सहायक प्रबंधक, हॉर्टिकल्चर, जिंदल स्टील लिमिटेड विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशेषज्ञों द्वारा मिट्टी की तैयारी, पौधों का रोपण, खाद की सही मात्रा, पौधों की देखभाल सहित गार्डन से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रैक्टिकल रूप से समझाया जाएगा।

दिनांक: 18 अक्टूबर
समय: दोपहर 3 से 5 बजे तक
स्थान: सैनिक कल्याण भवन, मोतीबाग रोड, शास्त्री चौक, रायपुर

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल चौहान ने सभी गार्डन लवर्स एवं प्रकृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सेमिनार के पश्चात सभी प्रतिभागियों को सर्दियों की बगिया तैयार करने हेतु फूलों एवं सब्जियों के पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button