छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का दशहरा और दीपावली की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला…

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी है कि दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी गई है। अब स्कूली बच्चों को 6 नवंबर से 11 नवंबर तक कुल छह दिनों की छुट्टी मिलेगी।

सरकार के इस फैसले से स्कूली बच्चों में खुशी की लहर है। इससे पहले जारी आदेश में दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है।

दशहरा और दीपावली की छुट्टियां…

छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार इस बार दशहरा पर पांच दिनों का अवकाश रहेगा। यह छुट्टी 17 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं, दीपावली पर भी पांच दिनों (अब छह दिनों तक विस्तारित) की छुट्टी का ऐलान किया गया है, जो 6 नवंबर से 11 नवंबर तक रहेगी।

शीतकालीन अवकाश भी घोषित…

शीतकालीन अवकाश भी पांच दिनों का रहेगा। यह अवकाश 24 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल मिलाकर 16 दिनों के अवकाश की घोषणा की है।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की घोषणा के बाद नया आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है। पहले जारी आदेश में बदलाव करते हुए यह नया आदेश जल्द ही जारी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button