छत्तीसगढ़

महासमुंद : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संजय को मिल रहा आर्थिक लाभ

महासमुंद : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संजय को मिल रहा आर्थिक लाभ

समय पर खाद-बीज की व्यवस्था से खेती हुई आसान, कर्ज पर निर्भरता में आई कमी

महासमुंद 17 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा का मूल भाव जनसेवा, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना रहा है। इसी सेवा भावना के अनुरूप केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में विशेष भूमिका निभा रही हैं।

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पथरला के किसान श्री संजय कुमार बरिहा के लिए भी यह योजना खेती के खर्चों को संभालने और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

कृषक श्री संजय कुमार बरिहा के पास 1.37 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिस पर वे पारंपरिक फसलों की खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है। सीमित कृषि संसाधनों के कारण उन्हें प्रत्येक फसल चक्र में खाद, बीज और कीटनाशक जैसी आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था करने में आर्थिक कठिनाइयों के कारण ब्याज पर कर्ज लेने की मजबूरी का सामना करना पड़ता था। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ ही परिवार की बचत पर भी असर पड़ता था।

श्री संजय कुमार बरिहा बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। बैंक खाते में सीधे राशि प्राप्त होने से उन्हें खेती के जरूरी खर्चों की व्यवस्था करने में मदद मिलती है। अब वे बुआई के समय खाद और बीज जैसी आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए इस राशि का उपयोग कर पाते हैं। इससे खेती के शुरुआती खर्चों को संभालने में सहूलियत मिलती है और कर्ज लेने की मजबूरी भी पहले की तुलना में कम हुई है। योजना से मिली सहायता ने उन्हें कृषि कार्यों की तैयारी बेहतर ढंग से करने का अवसर दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से मिलने वाली यह सहायता किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button