छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का किया आयोजन…राइडर अलग-अलग राज्यों का दौरा कर नशा मुक्ति का देंगे संदेश

छत्तीसगढ़/रायपुर :  रायपुर पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया. रैली में शामिल छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस के 7 राइडरों को डीजीपी अरुण देव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आयोजन के दौरान रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे. दल में शामिल राइडर अलग-अलग राज्यों का दौरा कर नशा मुक्ति का संदेश देंगे.

इस अवसर पर डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा की ओडिशा पुलिस राइडर्स से मैं मिला, उनके चेहरे पर जो उत्साह है. गुजरात तक पहुंचने का जो हौसला है, वह बुलंद है. हमारे प्रदेश की जो निर्माण टीम है. आने वाले समय पर मध्य प्रदेश की टीम से मिलेंगे. बहुत ही प्रेरणादायक संदेशवाहक के रूप में आपको चुना गया है. यह संदेश समाज के लिए कितना महत्वपूर्ण है, उपयोगी है, यह आप से बेहतर कोई नहीं जानता है.

उन्होंने कहा कि कई राज्य एंटी-नार्कोटिक्स समस्या से जूझ रहे है. जो मार्केट टिप्स, बिहार, ओडिशा के बारे में हम जानते हैं. ओडिशा से बहुत सारे नारकोटिक्स पूरे देश में जाता है. यह सभी संदेशों को लेकर के जबलपुर में मिलेंगे. जबलपुर से आगे वर्धा, गुजरात तक लेकर जाएंगे. मुझे उम्मीद है कि इस संदेश को जन-जन तक पहुंचने में आपकी मेहनत कामयाब होगी. हम लोग इस नासूर से लड़ने में कामयाब होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button