छत्तीसगढ़
रेड नदी में डूबे चार युवक…दो युवकों के शव पानी से बाहर निकाले…दो की तलाश जारी

छत्तीसगढ़/सूरजपुर: सूरजपुर जिले में बहने वाली रेड नदी में चार युवक डूब गए हैं। इनमें एक नाबालिग बताया गया है। अब तक एसडीआरएफ की टीम ने दो युवकों का शव पानी से बाहर निकाल लिया है, वहीं अन्य दो की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी युवक नदी में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में एक-एक कर समाते चले गए। नदी में नहाने गए चारो युवक सूरजपुर जिले के के चंदरपुर में किराए के मकान में रहते थे। घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।



