छत्तीसगढ़

जनजातीय गौरव दिवस पर रायपुर मंडल के साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मिक्सड हायर सेकेंडरी रेलवे स्कूल बीएमवाय में भाषण, व्याख्यान एवं लोकनृत्य का आयोजन

रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर रायपुर मंडल के साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मिक्सड हायर सेकेंडरी रेलवे स्कूल बीएमवाय में भाषण, व्याख्यान एवं लोकनृत्य का आयोजन

रायपुर, 17 नवम्बर 2026 जनजातीय गौरव दिवस पर रायपुर मंडल के साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मिक्सड हायर सेकेंडरी स्कूल बीएमवाय में सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा उनके सम्मान में गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, योगदान एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भाषण एवं व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को दर्शाते हुए आकर्षक जनजातीय लोकनृत्य (फोक डांस) की प्रस्तुति दी गई।

लोकनृत्य, भाषण एवं व्याख्यान के आयोजन से रेलवे स्कूलों में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें देश की गौरवशाली जनजातीय विरासत से परिचित कराने की पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, कला एवं ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ जनजातीय समाज के उत्थान, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं आदर्शों से अवगत कराने का प्रयास किया गया।

विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक विरासत को भी समझने का अवसर भी मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button