छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोरजा में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत, अब 8 किलोमीटर दूर धनौली जाने की मजबूरी हुई खत्म

रायपुर, 18 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी उपज का विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्रों की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

शासन की इसी किसान हितैषी पहल का सकारात्मक परिणाम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण अंचलों में दिखाई देने लगा है। गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत कोरजा में इस वर्ष नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, बल्कि वे अपने ही गांव में सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं।

’आठ किलोमीटर की दूरी और लंबी कतारों से मिली मुक्ति’

ग्राम पंचायत कोरजा के किसान श्री जीवन लाल राठौर ने बताया कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए गांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर धनौली धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण धान के परिवहन में समय और श्रम लगता था। इसके अलावा खरीदी केंद्र में किसानों की अधिक संख्या होने से उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष गांव में ही नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से उनकी यह समस्या दूर हो गई है। अब उन्हें धान बेचने के लिए दूसरे गांव जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने ही गांव में खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से समय, श्रम और परिवहन की परेशानी कम हुई है। इससे कोरजा सहित आसपास के किसानों में भी खुशी का माहौल है।

किसान तुहर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन, डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी सहूलियत

राज्य शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान अब श्किसान तुहर टोकनश् ऐप के माध्यम से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे टोकन कटवाने के लिए खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। किसान मोबाइल के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान विक्रय कर सकते हैं।
किसान जीवन लाल राठौर ने बताया कि नवीन धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गांव में ही खरीदी केंद्र और घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है।

’किसानों की सुविधा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में सार्थक पहल’

ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत शासन की उस सोच को साकार कर रही है, जिसके तहत किसानों को उनकी उपज के विक्रय के लिए गांव के नजदीक ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे किसानों की अनावश्यक भागदौड़ कम हो रही है और धान खरीदी व्यवस्था तक उनकी पहुंच आसान बन रही है। स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से किसानों को परिवहन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है तथा खरीदी व्यवस्था अधिक सुलभ बनती है।

’मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

ग्राम कोरजा के किसान श्री जीवन लाल राठौर ने गांव में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने और किसानों को सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले धान बेचने के लिए 8 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब अपने ही गांव में यह सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिली है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम कोरजा की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ जब गांवों तक पहुंचता है, तो किसानों के जीवन में वास्तविक बदलाव आता है। नवीन धान खरीदी केंद्र और डिजिटल टोकन व्यवस्था के माध्यम से किसानों को सहूलियत प्रदान करने की यह पहल खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button