कांग्रेस करेगी दुर्ग से 25 अप्रैल को संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत, 40 दिनो तक चलेगा अभियान, निकाली जायेगी रैलियां

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश में भी 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान शुरू किया जायेगा। 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 25 अप्रैल को दुर्ग जिले में संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैलियां निकाली जायेगी और 11 से 17 मई तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकलेगी। 20 से 30 मई तक कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी।
उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है।
यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा – भूपेश बघेल
यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली प्रारंभ होगा। यह अभियान प्रदेश के एक-एक नागरिक तक ले जाने की जवाबदारी कांग्रेस के हर नेता की है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह अभियान प्रदेश के एक-एक नागरिक तक ले जाने की जवाबदारी कांग्रेस के हर नेता की है।