छत्तीसगढ़
गोपाल मोदी बने कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष…

छत्तीसगढ़/कोरबा : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।